मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नहीं बचा पाएं अपनी विधानसभा सीट…

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नहीं बचा पाएं अपनी विधानसभा सीट…

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 10 मार्च 2022

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चुनाव हारने का ट्रेंड इस बार के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने 5000 से अधिक मतों से चुनाव हरा दिया है एक बार फिर से उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री के हारने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।