Top Banner
ग्राफ़िक एरा के विदेशी छात्र-छात्राओं ने भी खूब खेली होली

ग्राफ़िक एरा के विदेशी छात्र-छात्राओं ने भी खूब खेली होली

देहरादून. 19 मार्च। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रंगों का त्योहार होली बहुत धूमधाम से मनाया गया। विदेशों से यहां पढ़ने आये छात्र-छात्राओं ने भी जमकर होली खेली।

विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए यह महज एक त्योहार नहीं, बल्कि समानता और एकता की मजबूत रिवायतों और मिलजुल कर उल्लास बढ़ाने वाली भारतीय संस्कृति को जानने का भी एक बेहतरीन मौका था।

विश्वविद्यालय परिसर में देर तक होली खेलने के साथ ही छात्र-छात्राएं खूब नाचे। अनुशासन, सदभाव और भाईचारे की महक ने रंगों के फाल्गुनी पर्व के उत्साह और बढ़ा दिया।

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ० कमल घनशाला भी होली उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शुभकामनाएं देने के साथ ही जीवन में लक्ष्य पर केंद्रित रहने का पैगाम दिया।

Please share the Post to: