ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर

ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 24 मार्च2022

उत्तराखंड को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही हैं। उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका होगा जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएंगी। कोटद्वार से विपरीत परिस्थितियों में चुनाव जीतकर आई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए करीब-करीब तय माना जा रहा है। जल्द पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। ऋतु पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं और कोटद्वार से चुनाव जीतने के बाद से ही उनका नाम पहले मुख्यमंत्री और फिर मंत्री पद के लिए चल रहा था, हालांकि सीएम और मंत्री पद की रेस से ऋतु बाहर हो गईं लेकिन अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है।