उत्तराखंड: दुःखद खबर, फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

उत्तराखंड: दुःखद खबर, फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 3 मार्च 2022 देहरादून

हरिद्वार: हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बुधवार को कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर फ्लाईओवर से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी ललित सागर (25) अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। सभी ने नीलकंठ महादेव के दर्शन भी किए थे।बुधवार दोपहर को सभी ऋषिकेश से फरीदाबाद लौट रहे थे। ललित के परिजन कार से जा रहे थे, जबकि ललित अपनी बाइक से जा रहा था। प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचने पर वह नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सीधे नीचे सड़क पर आ गिरी। इससे वो लहूलुहान हो गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग तुरंत अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email