धामी के खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब कौन बनेगा उत्तराखंड का CM? तेज हुई अटकलें

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 10 मार्च 2022

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उनको कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। 

बीजेपी ने प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। सीएम धामी ही चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने वाले थे, लेकिन उनकी हार के बाद ये सवाल हर किसी के जहन में है कि क्या प्रदेश में अब फिर से मुख्यमंत्री को बदला जाएगा। पुष्कर सिंह धामी की बजाय किसे सीएम पद की बागडोर सौंपी जाएगी। 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत के साथ जीत हो रही है। लेकिन बीजेपी खुलकर जीत का जश्न नहीं मना पा रही, क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है।

 पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके थे। इस बार भी माना जा रहा था कि वो जनता का दिल जीतने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद राज्य में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहा है। धामी की इस हार को बड़ी हार माना जा रहा है। उनके चुनाव हारने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email