Top Banner
विश्व जल दिवस: पर्यावरण प्रहरियों द्वारा देहरादून नालापानी जल स्रोत स्वच्छ किया गया

विश्व जल दिवस: पर्यावरण प्रहरियों द्वारा देहरादून नालापानी जल स्रोत स्वच्छ किया गया

पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 22 मार्च 2022

मंगलवार 22 मार्च 2022 विश्व जल दिवस के अवसर पर पर देहरादून घाटी में स्थित नाला पानी जल स्रोत की पर्यावरण गतिविधि के प्रहरियों द्वारा सफाई की गई। कार्यक्रम महानगर देहरादून के संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त विक्रम के मार्ग निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से अपने-अपने नगर में स्थित जल स्रोतों का स्वच्छता कार्य नियमित रूप से करने को कहा।

देहरादून महानगर पर्यावरण उत्तर भाग संयोजक डॉ० भवतोष शर्मा ने कहा कि महानगर में हर रविवार चयनित जलस्रोत के आसपास सफाई व स्वच्छता कार्य नियमित रूप से प्रारंभ किया गया है। ऐसा करने से हमारे भूजल रिचार्ज में न केवल वृद्धि होगी बल्कि जल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मिलन केन्द्र पर आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ० भवतोष ने विश्व जल दिवस के आयोजन पर प्रकाश डाला और बताया कि इस बार विश्व जल दिवस “Ground Water: Making Invisible to Visible” थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सेवा भारती महानगर प्रमुख श्री गिरीश थपलियाल ने इस तरह के कार्यों की सराहना करते हुए आम जन को भी पर्यावरण जागरूकता से जोड़ने का आवाहन किया। कार्यक्रम में तपोवन नगरकार्यवाह श्री संदीप ने कहा कि यदि हम सभी अपने-अपने जलस्रोतों का संरक्षण करेंगे तो आने वाले समय में जल की कमी को दूर किया जा सकेगा और सभी को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

रायपुर नगर पर्यावरण संयोजक एवं कचरा उपक्रम प्रमुख डॉक्टर देवेन्द्र नेगी ने बताया कि हर रविवार रायपुर क्षेत्र में जल स्रोत स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में श्री संदीप ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में कुल 30 पर्यावरण प्रहरियों ने श्रम दान करते हुए नाला पानी जल स्रोत के आस पास से लगभग 50 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जिसमें लगभग 25 किलोग्राम प्लास्टिक और पॉलीथीन कचरा भी शामिल था।

आज के जल स्रोत स्वच्छता कार्यक्रम में नगर विस्तारक श्री सूर्य मोहन, आचार्य विपुल बंगवाल, आकाश, गौरव बहुगुणा, कल्याण प्रजापति सहित 30 स्वयंसेवकों ने दून घाटी के नालापानी जल स्रोत की सफाई की। इस कार्य को आस पास के लोगों द्वारा काफी सराहा गया। आस पास के लोगों के पीने के पानी का यह मुख्य स्रोत है जिससे आस पास की बड़ी जनसंख्या लाभन्वित हो रही है।

Please share the Post to: