78 साल की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, जानिए क्या बताई वजह

78 साल की बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, जानिए क्या बताई वजह

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 4 अप्रैल 2022

देहरादून : राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है। पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार संपत्ति दान करने वाली महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है जो 78 वर्ष की हैं। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा ने कहा कि महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है।

Please share the Post to: