Top Banner
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  चैत्र नवरात्रि के अवसर पर  माँ पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की और लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  चैत्र नवरात्रि के अवसर पर  माँ पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की और लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 2 April 2022

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित माँ पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की और प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नंबर-1 बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं और संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक श्री कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री किशन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर के बूम स्थित शारदा घाट का औचक निरीक्षण किया और नदी से हो रहे भूमि कटाव का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नदी से हो रहे कटाव रोकने हेतु तत्काल कार्रवाही करने के निर्देश दिए।

Please share the Post to: