देर रात व्यासी के पास खाई में गिरा ट्रक,एसडीआरएफ  ने किया सफल रेस्क्यू

देर रात व्यासी के पास खाई में गिरा ट्रक,एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 21 अप्रैल 2022

टिहरी: देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को थाना ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी से 1 किलोमीटर आगे एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को रेस्क्यू किया ।

बताया जा रहा है कि ट्रक में चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार हेतु 108 के माध्यम से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल भेजा गया है ।