मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 18 मई 2022

मंगलवार सुबह 10 बजे अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी के देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचने पर हडकंप मच गया।इस दौरान लापरवाही को लेकर सीएम ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। धामी सरकार ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और अधिकारी समय से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव एस एस संधू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर आदेश जारी कर दिए थे। इसी बीच आरटीओ से लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह 10:00 बजे आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

धामी के औचक निरीक्षण के दौरान आरटीओ में 80 फ़ीसदी कर्मचारी नदारद दिखे जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से आरटीओ दिनेश पटोई को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। यही नहीं कार्यालय से नदारद सभी कर्मचारियों के वेतन को भी रोकने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के बाद सभी विभागों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस कार्यवाही के बाद उम्मीद की जा रही है किअन्य सरकारी विभागों में भी अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर आएंगे

Please share the Post to: