Top Banner
गढ़वाल भ्रातृमंडल देहरादून आम सभा में गढ़वाली रीती रिवाज, रहन सहन को बचाने का आह्वाहन

गढ़वाल भ्रातृमंडल देहरादून आम सभा में गढ़वाली रीती रिवाज, रहन सहन को बचाने का आह्वाहन

रेनबो न्यूज़ इंडिया * 15 मई 2022

देहरादून। गढ़वाल भ्रातृमंडल क्लेमेंटटाउन देहरादून संस्था की आम सभा मीटिंग आज रविववार 15 मई को आयोजित की गई। मीटिंग में धर्मपुर विधानसभा के विधाययक विनोद चमोली और महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा भी संस्था के सदस्य होने के नाते शामिल हुए।

मीटिंग में संस्था के द्वारा पूर्व में किये गए सामाजिक कार्यों का विवरण रहा गया और वित्तीय लेखा-जोखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया। साथ ही आने वाले समय में किये जाने वाले कार्यों के बारे में चर्चा तथा संस्था के प्रस्तावित भवन निर्माण हेतु सदस्यों से वित्तीय सहयोग के लिए कहा गया।

इस अवसर पर महासचिव जयपाल सिंह रावत ने वर्षभर के कार्यों का विवरण पेश किया। बताया गया कि संस्था के रजिस्ट्रेशन का भी नवीनीकरण कर दिया गया हैं। कोषाध्यक्ष वी पी बर्थवाल ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विवरण पेश किया। जिस पर लेखा परीक्षक वाचस्पति विडालिया ने कहा कि ऑडिट में संस्था के आय-व्यय सही पाया गया।

उपाध्यक्ष आर पी चमोली और सुषमा सजवाण ने संस्था के प्रस्ताव के लिए नियुक्त वार्ड प्रभारिओं के कार्यों कि सराहना की और बताया बिना उनके सक्रियता और मेहनत के संस्था का प्रसार मुश्किल कार्य है। उन्होंने सक्रीय वार्ड प्रभारिओं को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव दिया।

विधायक विनोद चमोली ने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि मेरी ओर से संस्था के प्रस्तावित भवन निर्माण में विधायक निधि से आर्थिक मदद की घोषणा की। साथ ही महापौर सुनील उनियाल गामा ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि समय-समय पर वह संस्था की मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक और महापौर ने सदस्यों की क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं को को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

आर सी एस रावत और अन्य वक्ताओं ने कहा हमे मिलकर संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाना हैं और पहाड़ी रहन-सहन, और पहचान को बचाना ही नहीं आगे बढ़ाना भी है, जिस पर सभी लोगों समर्थन देते हुए सराहना की।

संस्था के अध्यक्ष सुंदरलाल सेमवाल ने सभी का धन्यवाद दिया, संस्था के द्वारा भविष्य में और अच्छे कार्य करने का आश्वाशन दिया। राजेश जुयाल और राजू पासवान ने कहा कि संस्था के प्रस्तावित भवन निर्माण हेतु जमीन खरीदी गई हैं, अतः इस सौदे में बकाया राशि के भुगतान के लिए सभी सदस्यों को अपनी तरफ से हर संभव सहायता देनी चाहिए। एस अवसर पर पार्षद राजेश परमार, मनोरंजन थपलियाल और कई अन्य लोगों ने विचार रखे और संस्था के प्रचार-प्रसार हेतु सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक कर्नल (सेवानिवृत्त) एच एम बर्थवाल, अध्यक्ष सुंदरलाल सेमवाल, उपाध्यक्ष आर पी चमोली, सुषमा सजवाण, महासचिव जयपाल सिंह रावत, सचिव दीपक नेगी, उमराव सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष वीपी बर्थवाल, पूर्व अध्यक्ष आर एन एस रावत,आर सी एस रावत,उपाध्यक्ष राकेश जुयाल, महासचिव राजू फर्स्वाण, पार्षद राजेश परमार, रमेश रावत, वार्ड प्रभारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Please share the Post to: