अगर चुनाव जीतीं तो आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू

अगर चुनाव जीतीं तो आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू

रेनबो न्यूज़ इंडिया*22 जून 2022

भाजपा के नेतृत्व वाली सत्ताधारी NDA ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर दिया है मुर्मू इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई हैहम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं

 झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला बन जाएंगी और इस बात की प्रबल संभावना है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में ही फैसला हो

यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के उम्मीदवार

बता दें कि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है

18 जुलाई को होना है मतदान

देश के अगले राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा वहीं वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है राष्ट्रपति चुनाव 2022 में कुल 4,809 मतदाता मतदान करेंगे

अगर मुर्मू इस चुनाव में जीत हासिल कर लेती हैं तो वो आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति भी होंगी।बेहद पिछड़े और दूरदराज  जिले से ताल्लुक रखने वालीं मुर्मू ने गरीबी और अन्य समस्याओं से जुझते हुए भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से कला में स्नातक किया और ओडिशा सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में अपने करियर शुरूआत की थी।अपने निजी जीवन में मुर्मू ने अपने पति श्याम चरण मुर्मू और दो बेटों को खो देने के दुख को भी देखा है

Please share the Post to: