देहरादून के पांच सितारा होटल में किशोर ने महिलाकर्मी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

देहरादून के पांच सितारा होटल में किशोर ने महिलाकर्मी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 19 जून 2022

उत्तराखंड के देहरादून स्थित पांच सितारा होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के एक 15 वर्षीय किशोर ने वहां काम करने वाली एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।

राजपुर क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है, जब महिला होटल के शौचालय में अपना मोबाइल फोन चार्ज कर रही थी।

हालांकि, किशोर ने जबरन अंदर से दरवाजा बंद किया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। दरवाजा बंद होने के कारण मदद के लिए महिला की पुकार को कोई नहीं सुन पाया।

सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और किशोर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के साथ होटल में ठहरे इस किशोर को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद उसे किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, किशोर अपने माता-पिता के साथ यहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला लेने के लिए आया था। आरोपी किशोर भवन निर्माण व्यवसाय में कार्यरत छत्तीसगढ़ के एक समृद्ध परिवार का है।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में यह भी बताया कि किशोर के पिता ने मामले को रफा-दफा करने के लिए उसे धन देने की भी पेशकश की थी, लेकिन उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया ।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email