यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

रेनबो न्यूज़ इंडिया *5 जून 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। गोरखपुर से पांच बार लोकसभा के सदस्य रह चुके महंत योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।

इसके बाद से भारतीय राजनीति में योगी ने तेजी से अपनी पहचान स्थापित की है। उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ा और पार्टी ने फिर से सत्ता में शानदार वापसी की। अपने अब तक के शासन में योगी आदित्यनाथ ने एक सख्त प्रशासक की छवि विकसित की है। 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email