महेंद्र भट्ट बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

महेंद्र भट्ट बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 30 जुलाई 2022

उत्तराखंड को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुने जाने को लेकर तमाम नामों पर अटकलें लगायी जा रही थीं। ऐसे में बीजेपी ने महेंद्र भट्ट को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर अन्य सभी नामों पर हो रही अटकलबाजी पर विराम लगा दिया है।महेंद्र भट्ट दो बार बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं और अब बीजेपी ने उन्हें उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना हैइससे पहले महेंद्र भट्ट ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसके बाद राज्य में महेंद्र भट्ट को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई थी। निर्वमान प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का कार्यकाल खत्‍म होने से करीब ढाई माह पहले ही पार्टी संगठन में हुए इस बदलाव के राजनीति गलियारों में कई निहितार्थ नि‍काले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए इस बदलाव को किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email