रेनबो न्यूज़ इंडिया* 7 जुलाई 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की होने वाली दुल्हन ने शादी के कुछ घंटे पहले खुशी जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि शुभ दिन आ गया है।
होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, दिन शगना दा चढ्ेया। इस पंजाबी शब्दों का अर्थ है कि उनकी शादी का शुभ दिन आ गया है।
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर गुरुवार को शादी कर रहे हैं। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। शादी के कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत 2019 में भगवंत मान से मिली थीं। उन्होंने मान के साथ लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार भी किया था। वो उनके सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी नजर आई थीं।
गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के मुल्लाना में महर्षि मरक डेश्वर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया है।