Top Banner
ब्रह्म कमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी राज्य की पहचान बनेगा: मुख्यमंत्री

ब्रह्म कमल टोपी के बाद पहाड़ी गमछा भी राज्य की पहचान बनेगा: मुख्यमंत्री

रेनबो न्यूज़ इंडिया* 28 अगस्त 2022

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सेंटर की ओर से तैयार किए गए पहाड़ी गमछे का लोकार्पण किया। 

धामी ने अपने सरकारी आवास से इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि ब्रह्मकमल टोपी की तरह ‘पहाड़ी गमछा’ भी उत्तराखंड की पहचान का प्रतीक बनेगा।

हिमालयन सेंटर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समीर शुक्ला ने उनके उत्पाद को लॉन्च करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

समीर ने कहा कि वह उत्तराखंड के अनूठे वस्त्रों और पोशाकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

इस साल फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पूर्व अपनी सभाओं में प्रधानमंत्री के ब्रह्मकमल टोपी पहनने के बाद से इसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

Please share the Post to: