रेनबो न्यूज़ इंडिया* 21अगस्त 2022
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड में पूर्व की परीक्षा में फर्जीवाड़ा और धांधली की शिकायतें खुलकर सामने आ रही हैं। ऐसे ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की साल 2018 में हुई उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा ‘प्रवक्ता संवर्ग- समूह ग’ (लेक्चरर) परीक्षा मामले पर एक महिला ने आयोग के एक सदस्य पर आरोप लगाते हुए डीजीपी को शिकायती पत्र के साथ साथ सबूत भी सौंपा है। डीजीपी अशोक कुमार ने पूरे मामले की जांच देहरादून एसएसपी दलीप सिंह रावत को सौंप दी है।
महिला ने इस तरह धोखाधड़ी की शिकायत देहरादून एसएसपी और डीजीपी अशोक कुमार को मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोन बातचीत का ऑडियो क्लिप सहित शिकायत पत्र भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून एसएसपी दलीप सिंह रावत को सौंपी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद कोई भी पहलू सामने आने की बात कही जा रही है।