Top Banner
महाविद्यालय पौखाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जागरूकता रैली का किया आयोजन

महाविद्यालय पौखाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: जागरूकता रैली का किया आयोजन

दिनाँक 09 अगस्त 2022 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।

रैली का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०  ए० एन० सिंह ने कहा कि पूरा भारत वर्ष स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर  ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव ’ को राष्ट्रीय पर्व की तरह मना रहा है जिसमे हम  सभी की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। इस वर्ष 13 अगस्त से  15 अगस्त तक हमें हर घर तिरंगा अभियान के इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाना है।  

इसी क्रम में  प्राचार्य ने महाविद्यालय स्तर पर लगातार इस तरह के जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जन को जागरूक करने के इस सफल प्रयास की सराहना की I महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo ए० एन० सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सभी देशवासी अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज की गौरवशाली गरिमा का अनुपालन करते हुए आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक नियमानुसार तिरंगा फहराएगें साथ ही अपने आस पास के लोगो को भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगें।

हर घर तिरंगा  अभियान के जनजागरूकता रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के मैदान से  प्राचार्य जी द्वारा अनुमति प्रदान करने  से शुरू होकर ग्राम मोलनो से होकर ग्राम काण्डी होते हुए   पौखाल मुख्य बाजार से होते हुए   पुनः महाविद्यालय मैदान में एकत्रित होकर खत्म हुई, रैली में सभी छात्र/छात्राएं हाथों में बैनर और तिरंगा  लिए ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’ ‘ के तथा विभिन्न झण्डे संबंधित नारें लगाते रहेंI रैली को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉo सन्दीप  कुमार ने कहा कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाना है,  कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ० अनुरोध प्रभाकर ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव  कार्यक्रम को सफल बनाना है और सभी को हर घर तिरंगा  लगाना है एवं अपने  मित्रों को भी अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने व लगाने के लिए प्रेरित करना है। समाज में इसके प्रति जन जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम में डॉ० संदीप कुमार, डॉ० बी आर. बद्री, डॉ० एस. पी. भट्ट, डॉ० अंधरूति शाह, डॉ० अनुरोध प्रभाकर, डॉ० संतोषी, डॉ० कन्हैया लाल गुप्ता एवं कर्मचारीगण  मनोज राणा, राजेन्द्र सिंह, राजपाल, अनिल, रोशन  के अतिरिक्त महाविद्यालय के  छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।

Please share the Post to: