Top Banner
चंद्रबदनी महाविद्यालय में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता हेतु रैली का आयोजन

चंद्रबदनी महाविद्यालय में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता हेतु रैली का आयोजन

दिनांक 12 अगस्त 2022 को राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) टिहरी गढ़वाल में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” की सफलता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० पी एस बिष्ट ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने देश भक्ति के नारे लगवा कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। 

साथ ही कार्यक्रम संयोजक वंदना सिंह ने छात्र-छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को नियमानुसार अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु  प्रेरित किया। इसके बाद औपचारिक रूप से महाविद्यालय प्रांगण से रैली की शुरुआत की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर खूब जोश से देशभक्ति के नारे लगा लोगों को हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया। 

इस अवसर पर केदारनाथ भट्ट, अजय लिंगवाल, अकलेश कुमार, उत्तम शाह, भुवनेश बिष्ट, लक्ष्मी देवी आदि भी उपस्थित रहे।

Please share the Post to: