Top Banner
अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, 95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम

अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, 95 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम

 रेनबो न्यूज़ इंडिया * 27 सितंबर 2022

दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेत्री-निर्देशक-निमार्ता आशा पारेख को जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कारों में सिनेमा में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 30 सितंबर को उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। हिंदी सिनेमा में विशेष योगदान के लिए अभिनेत्री आशा पारेख को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पुरुस्कार की घोषणा करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के के लिए जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए आशा पारेख को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

आशा पारेख 95 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आशा अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अवॉर्ड मिले। जैसे 1963 में अखंड सौभाग्यवती के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गुजरात राज्य पुरस्कार। 1971 में फिल्म कटी पतंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार।

गौरतलब है कि आशा पारेख हिंदी सिनेमा में अपने कई किरदारों के तौर पर जानी जाती हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों में कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो शामिल हैं।

Please share the Post to: