इस तारीख को होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद,अभी तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालु लगा चुके है हाजिरी

इस तारीख को होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद,अभी तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालु लगा चुके है हाजिरी

 रेनबो न्यूज़ इंडिया *6 सितंबर 2022

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 October को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। बता दे की हेमकुंड साहिब की यात्रा इस साल 22 May 2022 से शुरू हुई थी। जिसके बाद अब तक करीब दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका। 

साथ ही आपको यह भी बता दे की फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों द्वारा भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। वही इसके अलावा राज्य के सभी धामों में आए श्रद्धालुओं द्वारा अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की गई। यात्रियों की भीड़ को देखने बाद कहा जा रहा है की राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री हाजिरी देने पहुंचे हैं। Gurdwara Shri Hemkund Sahib Management Trust की तरफ से बताया गया कि 10 October को लगभग दोपहर 01 बजे तक हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email