न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ देश के अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, नौ नवंबर को लेंगे पद की शपथ

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ देश के अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त, नौ नवंबर को लेंगे पद की शपथ

रेनबो न्यूज़ * 18 अक्टूबर 2022  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को अगला देश का अगला प्रधान न्यायाधीश (CJI) नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को जस्टिस चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने जस्टिस चंद्रचूड़ की 50वें चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर 2022 को चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे ।

10 नवंबर 2024 तक रहेगा कार्यकाल

रिजिजू ने ट्वीट कर बताया कि माननीय राष्ट्रपति मुर्मु ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को 9 नवंबर 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। जस्टिस चंद्रचूड़ जस्टिस यू यू ललित का स्थान लेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ 50वें CJI बनेंगे और 9 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। एक बार नियुक्त होने के बाद उनका कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 तक रहेगा।

 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email