मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने, थरूर हारे

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने, थरूर हारे

रेनबो न्यूज़ * 19 अक्टूबर 2022

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 और शशि थरूर को 1000 वोट मिले। वहीं 416 वोट निरस्त कर दिए गए। हालांकि वोटों की गिनती के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के खेमे ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। करीब 24 साल बाद कांग्रेस में ऐसा हुआ है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का सदस्य बना है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 9500 से ज्यादा कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया।

 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email