इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। भारत में सूर्य ग्रहण का समय शाम 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है।
सबसे पहले श्रीनगर में यह ग्रहण दिखाई देगा। वहां पर शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।
इससे पहले सुबह 4 बजकर 22 मिनट से सूतक लग जाएगा।
आइए जानते हैं कि आज सूर्य ग्रहण विभिन्न शहरों में कितने बजे दिखाई देगा।
देश में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख।
देश के इन हिस्सों में आंशिक रूप से दिखेगा सूर्य ग्रहण
तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल।
यह आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा
देश के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
देश के पूर्वी भागों मसलन असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड।
पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।
इस सूर्य ग्रहण के बाद 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा।
Related posts:
- Tokyo Olympics: 41 साल बाद मेडल जीतकर बढ़ी भारतीय हॉकी की शान, जर्मनी को हराकर रचा इतिहास
- हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले की जांच शुरू – राजनाथ सिंह
- मकर संक्रांति के पर्व पर देश-विदेश के 75 लाख लोग एक साथ करेंगे सूर्य नमस्कार- केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल
- गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त हुआ तय, पढ़िए कब खुलेंगे कपाट
- उत्तर-पश्चिमी भारत में शीतलहर बुधवार तक जारी रहेगी: आईएमडी
- भारत की तरफ से गलती से दगी मिसाइल पहुंची पाकिस्तान, रक्षा मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश