Top Banner
किस्सा: जब नितिन गडकरी ने पत्नी को बिना बताये ससुर के घर पर चलवाया बुलडोजर

किस्सा: जब नितिन गडकरी ने पत्नी को बिना बताये ससुर के घर पर चलवाया बुलडोजर

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) तकरीबन 8 साल से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways of India) संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश की सड़क मार्ग से लेकर जलमार्ग तक में क्रांति सी आ गई है।

अपने इंटरव्यूज़ में मंत्री गडकरी ने अपनी सरकार की कमियों पर भी बात की है। नितिन गडकरी दुनियाभर में चल रहे सड़कों के कॉन्सेप्ट्स को भारत में लाने की कोशिश करते रहते हैं। 2021 में नितिन गडकरी ने बताया था कि देश में प्रतिदिन औसतन 28 किलोमीटर राजमार्ग बनाने का काम चल रहा है।

ससुर के घर पर चलवा दिया बुलडोजर

गौरतलब है कि एक बार उन्होंने सड़क बनाने के लिए अपने ही सासरे (ससुराल पक्ष) के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था, वो भी अपनी पत्नी को बिना बताए। सितंबर 2021 में हरियाणा एक इवेंट के दौरान नितिन गडकरी ने मज़ेदार किस्सा शेयर किया। इस इवेंट में नितिन गडकरी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के काम का जायजा ले रहे थे। गडकरी ने इवेंट में भाषण देते हुए सड़क बनाने को लेकर उनके सिर पर जो धुन सवार है इसका परिचय दिया।

पत्नी को बिना बताए लिया निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गडकरी के ससुरालवालों का घर सड़क बनाने के रास्ते में था। केन्द्रीय मंत्री ने पत्नी कंचन गडकरी को बिना बताए अपने ही ससुराल वालों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। गडकरी ने हंसते हुए कहा, ‘नई-नई शादी हुई थी। ससुराल वालों का घर रोड़ के बीच में था। मैंने पत्नी को बताए बिना ससुराल वालों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया।’

आपको बता दे भारतीय राजनीतिज्ञ हैं तथा भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हैं। इससे पहले 2010-2013 तक वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। बावन वर्ष की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले वे इस पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे।

गडकरी सफल उद्यमी हैं। नितिन गडकरी और कंचन गडकरी के तीन बच्चे हैं। तीनों में से किसी ने भी राजनीति में रुचि नहीं दिखाई। नितिन गडकरी को अपने काम से जब भी फुर्सत मिलती है वे परिवार के साथ वक्त बिताते हैं। वे अपने बच्चों के बारे में भी बात करना पसंद करते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वो राजनीति में इसलिए ध्यान दे पाते हैं क्योंकि उनके बच्चे बिजनेस संभालते हैं।

Please share the Post to: