उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 29 पर्वतारोही हिमस्खलन में फंसे, आठ बचाये गए

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 29 पर्वतारोही हिमस्खलन में फंसे, आठ बचाये गए

रेनबो न्यूज़ *5 अक्टूबर 2022

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा चोटी पर हिमस्खलन में मंगलवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही फंस गए । 

उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आठ पर्वतारोहियों को उनकी टीम के सदस्यों ने बचा लिया और बाकी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि टीम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्रशिक्षु पर्वतारोही और उनके प्रशिक्षक शामिल हैं।द्रौपदी का डांडा 5,006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email