1 नवंबर को आयोजित होगा समारोह
श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
गत सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन एवं अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला मां नंदा देवी सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी कर रही हैं।
वीरता और साहस दिखाने वाली प्रदेश की 10 महिलाओं को ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’ से नवाजा जाएगा। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा की है। एक नवंबर को आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति की अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि 10 महिलाओं को नंदा देवी वीरता सम्मान से नवाजा जाएगा। इस बार पर्वतीय क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में कार्यरत महिला को सम्मान दिया जा रहा है।
इन्हें मिलेगा सम्मान
पौड़ी से फ्लाइंग ऑफिसर निधि बिष्ट, बागेश्वर से अनीता टम्टा, पिथौरागढ़ के धारचूला की कलावती बडाल, चंपावत की तारा जोशी, कपकोट की तारा टाकुली, तारा पांगती, पिथौरागढ़ से गीता देवी पांगती, बागेश्वर से आशा देवी, चंबा से निवेदिता पंवार, पिथौरागढ़ से सीता देवी बुरफाल को सम्मान के लिए चयनित किया गया। एक नवंबर को विधानसभा के प्रकाश पंत भवन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
चयन समिति में मौजूद सदस्य
महिलाओं का चयन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। इसमें पूर्व सांसद व श्री नंदा देवी राजजात पूर्व पीठिका समिति के अध्यक्ष तरुण विजय, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया, दून विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, सीबीएसई की क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह, केंद्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त मीनाक्षी जैन शामिल थे।
Related posts:
- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 939 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
- गलवान घाटी झड़प के नायक रहे कर्नल बी संतोष बाबू मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित
- हिमालय दिवस: यूसर्क और देवभूमि विज्ञान समिति के आयोजन में मानवीय चेतना एवं संवेदनाओं पर परिचर्चा
- वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, जांच के आदेश दिए गए
- ग्राफ़िक एरा में लक्ष्य सेन का जोरदार स्वागत, 11 लाख रुपये से पुरस्कृत, हर साल दस लाख देने का वादा
- उत्तराखंड के बुजुर्ग दादा-दादी, इन्होंने बदरी-केदार के नाम कर दी 2 करोड़ की वसीयत