Top Banner
डॉ० मौर्य ने प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया, चंद्रबदनी महाविद्यालय में प्राचार्य का स्वागत

डॉ० मौर्य ने प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया, चंद्रबदनी महाविद्यालय में प्राचार्य का स्वागत

रेनबो न्यूज़ * 17 नवंबर 2022

जामणीखाल (टि० ग०)। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में डॉ० महंथ मौर्य द्वारा प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया। प्राचार्य का स्वागत करते हुए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० सुषमा चमोली, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० प्रताप सिंह बिष्ट, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ० विनोद कुमार रावत एवं महाविद्यालय में उपस्थित सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने फूल मालाएं व बुके देकर नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत किया गया। 

अपने संक्षिप्त वार्तालाप में उन्होंने अपना परिचय देते हुए प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा से कार्य करने की सभी से अपेक्षा की। गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को प्रकाश में लाते हुए उन्होंने किसी भी वस्तु स्थिति को तर्क के आधार पर स्वीकार करने पर बल दिया।

महाविद्यालय परिवार ने नवनियुक्त प्राचार्य का हर्ष ध्वनि से स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विकास व शिक्षण कार्य में सहयोग करने का वचन दिया। साथ ही नवनियुक्त प्राचार्य डॉ० महंथ मौर्य ने सभी विभागों में भ्रमण कर महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया गया।

Please share the Post to: