Holiday: उत्तराखंड में इगास पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, पढ़िए आदेश

Holiday: उत्तराखंड में इगास पर्व पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, पढ़िए आदेश

प्रदेश में इगास बग्वाल पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार चार नवंबर को इगास बग्वाल पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों के साथ ही बैंक, कोषागार व उपकोषागार में भी रहेगा।

आपको बता दें कि बीती 25 अक्‍टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की थी। यह दूसरा मौका होगा जब उत्तराखंड में लोकपर्व इगास बग्वाल को लेकर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं आपको बता दें कि बीते दिनों मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। 

लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।’

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email