Top Banner
तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारतीय-चीनी सैनिकों में झड़प,दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल

तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारतीय-चीनी सैनिकों में झड़प,दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल

रेनबो न्यूज़ * 12 दिसंबर  2022

भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर नौ दिसंबर को झड़प हुई, जिससे दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गये। सैन्य सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीनी पीएलए सैनिकों का डटकर मुकाबला किया।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘पीएलए के सैनिकों के साथ तवांग सेक्टर में एलएसी पर नौ दिसंबर को झड़प हुई। हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों का दृढ़ता के साथ सामना किया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ जवानों को मामूली चोटें आईं।’’सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष तत्काल क्षेत्र से पीछे हट गये।

सूत्र ने कहा, ‘‘हमारे कमांडर ने तवांग सेक्टर में एलएसी पर झड़प के बाद शांति बहाल करने के लिए चीनी समकक्ष के साथ ‘फ्लैग बैठक’ की।’’सूत्र ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी से सटे अपने दावे वाले कुछ क्षेत्रों में दोनों पक्ष गश्त करते हैं। यह सिलसिला 2006 से जारी है।’’

Please share the Post to: