जोशीमठ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए आगे आये आईएएस अधिकारी,1 दिन का वेतन देंगे आपदा निधि में

जोशीमठ आपदा से प्रभावित लोगों के लिए आगे आये आईएएस अधिकारी,1 दिन का वेतन देंगे आपदा निधि में

 रेनबो न्यूज़ 12/1/23

देहरादून: जोशीमठ  में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन दिया था, जिसके बाद अब भारतीय प्रशासनिक सेवा, उत्तराखंड के सभी अधिकारी भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने वित्त विभाग के सचिव को भारतीय प्रशासनिक सेवा, उत्तराखंड के समस्त अधिकारियों के जनवरी माह का एक दिन के वेतन की कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए पत्र लिखा है।

 

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email