अभिनेत्री संभावना सेठ और भाजपा नेता उषा कोल ‘आप’ में शामिल

अभिनेत्री संभावना सेठ और भाजपा नेता उषा कोल ‘आप’ में शामिल

रेनबो न्यूज़ 20/1/23

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में आज हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्यप्रदेश में भाजपा की पूर्व वरिष्ठ नेता उषा कोल आप में शामिल हो गईं। इस दौरान पटका व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 
      इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मूलत: दिल्ली की रहने वाली संभावना सेठ ने 400 से अधिक भोजपुरी फिल्मों और 25 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम किया है। इनमें बॉलीवुड की 36 चाइना टाउन, आशिकी मेरी तेरी जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इन्होंने बहुत सारे डांसिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। बिग बॉस के दो सीजन में शामिल रही हैं। इसके अलावा संभावना सेठ बहुत सारे सामाजिक कार्य करती रही हैं। कोरोना में जरूरतमंद लोगों की मदद की तो वहीं डिप्रेशन में लोगों काउंसलिंग कर मदद करती हैं। 
     डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि मध्य प्रदेश से उषा कोल ने उमरिया जिला में नगर पालिका की 2017 से 2022 तक चेयरमैन रही हैं। उषा कोल भाजपा की जिला ईकाई की उपाध्यक्ष रही हैं। मौजूदा समय में वो पार्षद हैं। उन्होने ये दोनों ही अपने अपने क्षेत्र में काफी नाम कमा चुकी हैं। वर्तमान में आम आदमी पार्टी का विस्तार देश के सभी राज्यों में हो रहा है। हर जगह से समाज के सम्मानित व्यक्ति और नेता आप में शामिल हो रहे हैं। इनके आने से अरविंद केजरीवाल की पॉजिटिव राजनीति को देश भर में घर.घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।