Top Banner
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामले में 44वीं गिरफ्तारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामले में 44वीं गिरफ्तारी

रेनबो न्यूज़*18/2/23

देहरादून।  एसटीएफ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में 25 हजार के इनामी अपराधी रूपेन्द्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक की ये 44वीं गिरफ्तारी है। 

एसटीएफ पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यूकेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में इनामी अपराधी रूपेन्द्र कुमार जायसवाल को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। 

पेपर होने से पूर्व अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सादिक मूसा को आरएमएस सॉल्यूशन के कर्मचारी कसान से मिला था और बसान से लीक आउट पेपर लेकर सादिक मूसा को दिया गया। इसके एवज में रूपेन्द्र कुमार जायसवाल ने 5 लाख रुपये लिए थे।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सादिक मूसा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रूपेन्द्र कुमार जायसवाल निभा रहा था। इस मामले में एसटीएफ की ओर से 44वीं गिरफ्तारी की गई है। एसटीएफ पेपर लीक मामले अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी रखी हुई है। अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल में आम सॉल्यूशन कंपनी के कर्मचारी से पेपर प्राप्त कर अभियुक्त सादिक मूसा को तीक आउट पेपर दिया गया था उसी पेपर से अभ्यर्थियों को नकल कराई गई थी। अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल वर्ष 2011 से ही कम्पनी के मालिक राजेश कुमार चौहान से जुड़ा हुआ था। राजेश कुमार से कम्पनी में अक्सर मिलने जाता था, वहीं पर इसकी (जान-पहचान सादिक मूसा व कसान से हुई थी। रूपेन्द्र कुमार जायसवाल जमीन के कारोबार के साथ लखीमपुरी में पेट्राल पंप का संचालन भी करता है। पुलिस आगे संपत्तियों को खंगाल रही है।

Please share the Post to: