उत्तराखण्ड की दो महिला सरपंचों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी बधाई

उत्तराखण्ड की दो महिला सरपंचों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी बधाई

रेनबो न्यूज़* 26/2/23

स्वच्छ सुगम शक्ति सम्मान २०२३ के लिए एक हफ्ते पहले आवेदन मांगे थे, जिसमें उत्तराखंड से दो महिलाओं का चयन हुआ है।

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बागेश्वर निवासी कविता देवी और देहरादून निवासी निकिता चौहान को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की कविता देवी तथा देहरादून की निकिता चौहान को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारे राज्य की महिला सरपंचों को यह सम्मान मिलना प्रदेशवासियों, विशेषकर यहाँ की महिलाओं के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उत्तराखण्ड में जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व के असाधारण योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों को प्रेरित करेगा जो अपने गांवों को स्वच्छ बनाने तथा गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों को स्वच्छ बनाने, ओडीएफ प्लस मॉडल गांवो के निर्माण, हर घर जल मिशन व जल संरक्षण में ग्राम प्रधानों एवं सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Please share the Post to: