राज्य की इन चार नदियों की वन स्वीकृतियां आगामी 5 वर्षों तक नवीनीकृत

राज्य की इन चार नदियों की वन स्वीकृतियां आगामी 5 वर्षों तक नवीनीकृत

रेनबो न्यूज* 23/2/23

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियां आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता,  सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email