Top Banner Top Banner
एफ आर आई में कर्मचारी संघ के चुनाव  हुए सम्पन्न हुए

एफ आर आई में कर्मचारी संघ के चुनाव  हुए सम्पन्न हुए

रेनबो न्यूज़21/2/23

वन  अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद , देहरादून के तकनीकी स्टाफ एसोसिएसन के विभिन्न पदों हेतु चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव कार्यक्रम में तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ चढ कर भाग लिया।

 विभिन्न पदों के लिए आयोजित चुनाव कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार व उपाध्यक्ष पद हेतु मुकेश भट्ट चुने गए। 

सचिव पद के लिए अमित कुमार सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की तथा संयुक्त सचिव के लिए राहुल चौहान विजेता घोषित किये गये। 

कोषाध्यक्ष में गोपाल सिंह बिष्ट को चुना गया।

 कैटेगरी 3 (सामान्य) के प्रतिनिधि पद हेतु जयपाल सिंह रावत निर्वाचित घोषित किए गए 

कैटेगरी 3 (आइसोलेटेड) में पी0सी0 पांडे को प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुना गया। 

 कैटेगरी 1 (सामान्य) पद में प्रशान्त पंत ने जीत दर्ज की व 

कैटेगरी 1 (आईसोलेटेड) में रजत कुमार को प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुना गया। 

कैटेगिरी 2 (सामान्य) में विष्णु प्रसाद आचार्य ,

 कैटेगिरी 2 (आईसोलेटेड) में विश्वनाथ को निर्विरोध चुना गया। 

तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन का यह चुनाव डा0 अरविंद कुमार, चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email