नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

रेनबो न्यूज़*19/2/23

रिखणीखाल। विगत गुरुवार को रिखणीखाल के एक स्थानीय निवासी ने थाना रिखणीखाल में अपनी नाबालिग पुत्री को अमरनाथ पुत्र सुरेंद्र नाथ, निवासी ग्राम-अन्दर गांव द्वारा गलत आशय से अपहरण कर लिए जाने के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना रिखणिखाल में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 03/23, धारा-363 भा0द0वि0 बनाम अमरनाथ पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा के सुपुर्द की गयी। मामले को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने तत्काल गणेश लाल कोहली पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण में गुमशुदा महिला की तलाश हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा बालिका की ढूंढ खोज हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए अपहरणकर्ता अमरनाथ को अगले दिन यानि शुक्रवार 17 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को अदालत में पेश किया, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। युवती को बरामद कर लिया गया है | पुलिस की गिरफ़्तारी टीम में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा,हरीश पुरोहित , कपूर सिंह,शूररवीर सिंह व महिला आरक्षी करिश्मा शामिल थे।