दुखद खबरः कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन

दुखद खबरः कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन

रेनबो न्यूज* 26/4/23

उत्तराखंड में एक दुखद खबर सामने आ रही है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर में अंतिम सांस ली। उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश की जनता सहित भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर हैं। चंदन राम दास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक सरल और संजीदा स्वभाव के नेता चंदन राम दास को पार्टी ने आगे बढ़ाते हुए सरकार में परिवहन मंत्री का पद सौंपा था। चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक सफर 1980 में शुरू किया था।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email