चंद्रबदनी महाविद्यालय में बैंकिंग सेक्टर में रोजगार पर करियर काउंसलिंग आयोजित

चंद्रबदनी महाविद्यालय में बैंकिंग सेक्टर में रोजगार पर करियर काउंसलिंग आयोजित

रेनबो न्यूज़ * 24 मई 2023। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) टिहरी गढ़वाल में करियर काउंसलिंग सेल द्वारा छात्र-छात्राओं हेतु ‘Banking Sector: Job opportunities’ विषय पर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसबीआई श्रीनगर शाखा के कमलेश त्रिवेदी (मंडल प्रबंधक) एवं गौरव कुमार (विकास अधिकारी) द्वारा छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात कमलेश त्रिवेदी द्वारा बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती रोजगार संभावनाओं तथा विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं जैसे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लाइफ मित्रा आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी को प्रेरित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।