खेत में काम कर रहे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम

खेत में काम कर रहे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी (रेनबो न्यूज़): मौसम विभाग ने राज्य में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुरे प्रदेश में मध्यम से लेकर भारी वर्षा जारी है। वहीं उत्तरकाशी पुरोला में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरोला उत्तरकाशी के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Please share the Post to: