मंत्री गणेश जोशी ने मिशन दालचीनी, तिमूर एवं लैमन ग्रास के तहत 03 लाख पौधों को किया रवाना

मंत्री गणेश जोशी ने मिशन दालचीनी, तिमूर एवं लैमन ग्रास के तहत 03 लाख पौधों को किया रवाना

रेनबो न्यूज़ *30 जुलाई 2023

उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून से मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमूर की घोषणा के अंतर्गत सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप), सेलाकुई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए पहले चरण में लगभग 03 लाख पौधों को फ्लैग ऑफ किया।

राज्य में दालचीनी, तिमूर और लेमनग्रास की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। मिशन दालचीनी और मिशन तिमूर के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के सगन्ध पौधा केन्द्र से 3 लाख पौधे विभिन्न जिलों के लिए भेजे। इनकी खेती के प्रचार-प्रसार, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रसंस्करण और बाजार उपलब्ध कराने के लिए चंपावत में सिनेमन सेटेलाइट सेन्टर भी विकसित किया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सगन्ध फसलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जंगली जानवर इन फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाते और बंजर कृषि भूमि पर ये आसानी से उगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की दालचीनी की ब्रांडिंग भी की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email