दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

रेनबो न्यूज़ * 28 जुलाई 2023 

आज शुक्रवार सुबह दिल्ली से पिथौरागढ़ को जा रही रोडवेज की बस अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सड़क मार्ग में पनुवानौला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

गनीमत रही कि बस सड़क में लगे लोहे के गार्डर में टकरा कर अटक गई। अगर गार्डर नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रोडवेज बस में 18 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को दूसरी गाड़ी से गंतव्य भेजा गया। हादसे की जानकारी पुलिस और रोडवेज प्रबंधन को दे दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।