यहाँ कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

यहाँ कूड़े में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

रेनबो न्यूज़ * 31 जुलाई 2023

देहरादून के हाथीबड़कला में महिला का शव मिलने से वहाँ हड़कंप मच गया । पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने कूड़ेदान में महिला का शव मिलने से वहाँ हड़कंप मचा गया। मृतका की उम्र 35 वर्षीय बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। देर रात महिला का किसी के साथ झगड़ा हुआ था और उसने भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला के सिर और पांव में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शक के आधार पर सुलभ शौचालय के कर्मचारी को भी  हिरासत में ले लिया है।

Please share the Post to: