Top Banner Top Banner
प्रदेश के विकास में, महिलाओं की भागीदारी अहम रही है- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के विकास में, महिलाओं की भागीदारी अहम रही है- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि प्रदेश के विकास में, महिलाओं की भागीदारी अहम रही है। वे देहरादून में एक निजी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री जोशी ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य की महिलाओं ने अपने परिश्रम और साहस के बल पर प्रदेश के गांवों को आबाद रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूह सराहनीय काम कर रहें हैं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज का विकास वहां की महिलाओं के सशक्त होने से होता है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। 

Please follow and like us:
Pin Share
Please share the Post to:
RSS
Follow by Email