हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी  चौरासी कुटिया, बीटल्स की स्मृति से है जुड़ी  

हेरिटेज टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगी  चौरासी कुटिया, बीटल्स की स्मृति से है जुड़ी  

रेनबो न्यूज़ * 4 अगस्त 2023

 ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित ऐतिहासिक स्थल चौरासी कुटिया को हेरिटेज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए एचसीपी डिजाइन मैनेजमेंट कंपनी मास्टर प्लान तैयार करेगी।

तीर्थनगरी की चौरासी कुटिया में महर्षि महेश योगी की तपस्थली विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैंड ग्रुप बीटल्स की स्मृति से जुड़ी है। चौरासी कुटिया में दुनिया भर से पर्यटक आते हैं, लेकिन यह स्थान अभी तक पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं हो सका है। 

अब सरकार ने इसे अंतरराष्ट्रीय विरासत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। चौरासी कुटिया राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में होने के कारण वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी अनुमति ली जाएगी।