Top Banner
घर में घुसकर महिला से पड़ोसी ने की छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी, हुआ गिरफ्तार 

घर में घुसकर महिला से पड़ोसी ने की छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी, हुआ गिरफ्तार 

अल्मोड़ा में दिनांक 31.07.2023 को दन्या निवासी एक महिला ने थाना दन्या में तहरीर दी कि मेरे घर में अकेले रहने के दौरान पड़ोसी गोधन सिंह घर में घुस आया और गलत नियत से मेरे से अश्लील हरकते करने लगा। वहीं विरोध करने पर उसके द्वारा मेरे साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट कर मुझे घायल कर दिया और वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकियां भी देता रहता है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी।

पुलिस की कार्यवाही

जिस पर रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा महिला अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष दन्या को तत्काल नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक- 01.08.2023 को नामजद अभियुक्त गोधन सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम थली, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा को उसके गांव थली, दन्या से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उ0नि0 प्रकाश नेगी, थाना दन्या
2-हे0कानि0 देशराज, थाना दन्या
3-होमगार्ड ललित प्रसाद, थाना दन्या

Please share the Post to: