नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही का जारी रखा अभियान-वसूला चालान

नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही का जारी रखा अभियान-वसूला चालान

 

नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों, आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं। 

उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा आज  राजपुर   रेाड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को एक खाली प्लाट में पुराना अनुपयोगी सामान पड़ा दिखा। सामान में भरे  पानी में डेंगू के लार्वा पाये गये जिस पर पलाट स्वामी को मौके पर बुलाया गया तथा  डेंगू लार्वा नष्ट किया गया। तथा 20000 की चालानी कार्यवाही की गयी। टीम में सहायक नगर आयुक्त रवीन्द्र दयाल , सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र पवार, मनीष पन्त व निगम के कर्मचारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share
RSS
Follow by Email