Video: दुल्हन को गन स्टंट वाला शीन पड़ा महंगा, हादसे में जल गया मुंह

Video: दुल्हन को गन स्टंट वाला शीन पड़ा महंगा, हादसे में जल गया मुंह

Wedding Video: आजकल शादी में कुछ नया करना और शादी को यादगार बनाना या फिर मौजूद लोगों को इम्प्रेस करने जैसे कार्य ट्रेंड पर हैं। दूल्हा और दुल्हन यादगार तस्वीर या वीडियो पाने के लिए शादी के इवेंट में कई तरह के स्टंट भी करते नगर आये हैं। 

शादी के दौरान मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए दूल्हा-दुल्हन कुछ नया करने को सोचते हैं या फिर उनसे कुछ अनोखा करवाया जाता है। ऐसा करते हुए कभी-कभी कुछ अनहोनी भी घट जाती है।  एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गन शूट जैसा स्टंट दुल्हन को भरी पद गया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महाराष्ट्र के एक शादी समारोह का पुराना वीडियो है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को फायर निकलने वाली चमचमाती बंदूकों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।  दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे की और पीठ करते हुए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फिर वह फायर वाली बंदूक को कैमरामैन के सामने दिखाते हैं। इसके बाद जैसे ही दुल्हन ने फायर करने की कोशिश की तो उसके बंदूक से आग सहित धुआँ निकला जो सीधे उसके चेहरे पर पड़ गया, जिससे संभवतया उसका मुंह जलने के साथ ही आँख में घाव हो गया। 

शादी में गन शॉट स्टंट करने लगी दुल्हन, जल गया चेहरा 

आपको बता दें कि दुल्हन ने जैसे ही बंदूक का बटन दबाया बंदूक पीछे से फट गई, और आग-धुआँ उसके चेहरे पर लग गया। अचानक घटी घटना और चेहरे पर आग-धुवां आने से भयभीत होकर उसने तुरंत फायर बंदूक को गिरा दिया। अचानक गति घटना में जैसे ही लोग दुल्हन को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ते हैं तो वीडियो भी अचानक बंद हो जाता है। 

इस वीडियो को एक्स/ट्विटर पर शेयर किया गया था और वीडियो को अब तक 38 हजार 800 सौ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।