Top Banner
यूकेडी के पूर्व सैनिक, वीर नारी सम्मान में पांच सौ पूर्व सैनिकों ने ली सदस्यता

यूकेडी के पूर्व सैनिक, वीर नारी सम्मान में पांच सौ पूर्व सैनिकों ने ली सदस्यता

Dehradun News: पांच सौ भूतपूर्व सैनिकों ने थामा उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का दामन थाम लिया। उन्होंने यूकेडी के पूर्व सैनिक एवं वीर नारी सम्मान कार्यक्रम में सदस्यता ली।  

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व सैनिक एवं वीर नारी सम्मान और सदस्यता अभियान समारोह में करीब पांच सौ पूर्व सैनिकों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने यूकेडी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश के लिए अपने जीवन के अहम पल दिए हैं। उनके योगदान को कोई भी नहीं भुला सकता है। अब पूर्व सैनिक उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं। सैनिक कभी रिटायर्ड नहीं होते। समाज को उनकी सेवाओं का लाभ हमेशा मिलता है।

केंद्रीय अध्यक्ष कठैत ने यह भी कहा कि आज अपने जांबाज सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री मोहन असवाल, महामंत्री विजय बौड़ाई, उषा चौहान, प्रीति थपलियाल, कोषाध्यक्ष कुंवर प्रताप, युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

Please share the Post to: